गुना: गड़ा गांव से जयस्तंभ चौराहे आई महिला का ₹1.5 लाख का बैग ऑटो में छूटा, सीसीटीवी से पुलिस ने खोजा
Guna, Guna | May 10, 2026 गुना में सीसीटीवी कंट्रोल रूम पुलिस द्वारा एक महिला का कीमती सामान रखा बैग खोज लिया। 10 मई को प्रभारी विकास उपाध्याय ने बताया, 10 मई को गढ़ा से ऑटो में बैठकर जयस्तंभ चौराहे पर आई महिला का बैग ऑटो में छूट गया। जिसमें जेवर कपड़े सहित डेढ़ लाख रुपए का सामान था। सीसीटीवी कैमरे की मदद से ऑटो चालक को खोज कर कंट्रोल रूम बुलाया और पूरा सामान सुरक्षित दिलाया गया।