🕊️🤝 मुहर्रम 2026: शांति, सुरक्षा और सौहार्द के लिए वैशाली प्रशासन पूरी तरह तैयार!
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की हैं। जिले के 385 स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, जबकि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।
🚫 डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
📍 जुलूस केवल निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार ही निकाले जाएंगे।
📹 ड्रोन, वीडियोग्राफी एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के माध्यम से सतत निगरानी की जाएगी।
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री शुभांक मिश्रा ने जिलेवासियों से अपील की है कि अफवाहों से दूर रहें, प्रशासन का सहयोग करें और भाईचारे की परंपरा को मजबूत बनाएं।
शांति • सद्भाव • सुरक्षा — यही वैशाली की पहचान है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
#Muharram2026 #Vaishali #PeaceAndHarmony #SafeFestival #TeamVaishali #Brotherhood
43 views | Vaishali, Bihar | Jun 23, 2026