बाह: टोका गांव में महिला से मारपीट का मामला, पुलिस ने कराई मेडिकल जांच
थाना बाह क्षेत्र के टोका मई गांव की रहने वाली 30 वर्षीय भू देवी, पत्नी जगराम, ने प्रवीण के साथ लेनदेन को लेकर विवाद की शिकायत दर्ज कराई है। भू देवी का आरोप है कि गुरुवार को जब उसने प्रवीण से हिसाब चुकाने की बात कही, तो प्रवीण और माला देवी ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया।