डुमरिया: डुमरिया में पुल न होने से 10 गांवों के लोगों को परेशानी, 2 किमी के लिए 10 किमी का सफर तय करना पड़ रहा
डुमरिया प्रखंड के केन्दुआ पंचायत के बदलगोड़ा और बाँकीशोल पंचायत को जोड़ने वाली सड़क पर स्थित बिदा कोचा नाला पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों का आवागमन बेहद प्रभावित हो रहा है। नाला में जलस्तर बढ़ते ही रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है, जिसके कारण 2 किलोमीटर की सीधी दूरी तय करने के लिए 10 गांवों के लोगों को मजबूरी में 10 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।