मानपुर: मानपुर में कलेक्टर का दौरा, जनगणना कार्य देखा और ताला में बन रही गौशाला का निरीक्षण किया
Manpur, Umaria | May 8, 2026 कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने विकासखण्ड मानपुर का भ्रमण किया । इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम सेहरा मे प्रगणक द्वारा किए जा रहे जनगणना कार्य का अवलोकन किया इसके अलावा कलेक्टर श्रीमती राखी सहायने ग्राम पंचायत ताला में निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक आवश्यक निर्देश देते हुए कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।