हसनपुर: हसनपुर में सीलन के कारण मकान की छत का प्लास्टर गिरा, घरेलू सामान दबा
हसनपुर। नगर के मोहल्ला कोट पूर्वी कुम्हारान, रहरा अड्डा निवासी चंद पुत्र फूल कुंवर के मकान में बुधवार देर शाम छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग और बच्चे मकान के बरामदे में बैठे थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित के मुताबिक, बारिश बंद होने के बाद सीलन के कारण कमरे की छत का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे गिर गया।