कहरा: जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया बुलडोजर, निबंधन कार्यालय से कचहरी चौक के बीच सड़क हुई अतिक्रमण मुक्त
Kahara, Saharsa | Feb 19, 2026 सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने का अभियान जिला प्रशासन के द्वारा चलाया जा रहा है इसी कड़ी में आज निबंधन कार्यालय के सामने से कचहरी चौक के बीच सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराया जा रहा है। सड़क के अतिक्रमण से लगातार जाम लग रही है जिससे आमजनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है यही वजह सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है।