डिंडौरी: बीईओ ने पत्रकारों को स्कूल परिसर में प्रवेश न देने एवं खबरें कवरेज करने पर रोक के वायरल मैसेज को लेकर दी सफाई
डिंडौरी विकास खंड शिक्षा अधिकारी सतीश धुर्वे ने जिले में पत्रकारों को स्कूल में परिसर में प्रवेश न देने एवं खबरें कवरेज करने की रोक लगाने के वायरल मैसेज को लेकर शुक्रवार शाम 4:00 बजे मीडिया को सफाई दी। गौरतलब है कि जिले में सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल होने के उपरांत खलबली मच गई जिसको लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश धुर्वे ने सफाई दी ।