वारिसलीगंज: प्रखंड कार्यालय के सभागार में जविप्र विक्रेताओं को ई-केवाईसी में तेजी लाने का निर्देश, लापरवाह दुकानदारों पर कार्रवाई
वारिसलीगंज। प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गुंजन भारती ने जनवितरण प्रणाली (जविप्र) विक्रेताओं के साथ बैठक कर उपभोक्ताओं के ई-केवाईसी कार्य की समीक्षा की। सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी शशिकांत कुमार की मौजूदगी में दुकानदारों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। एमओ ने कहा कि सोमवार को पुनः बैठक होगी।