कायमगंज: नवाबगंज स्थित पेट्रोल पंप चौराहा के पास ट्रैक्टर और बाइक की भिड़त में दो युवक घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
नवाबगंज के मोहल्ला नयागनीपुर निवासी सुनील पुत्र बालकराम और आमिर पुत्र महबूब अपनी बाइक से कबाड़ी की फेरी करने जा रहे थे।तभी नवाबगंज पेट्रोल पंप चौराहा के पास पहुंचे पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें आमिर और सुनील घायल हो गया। अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रैक्टर और बाइक को कब्जे में लिया है।