मेरठ: मेरठ SSP ने ट्रेडिशनल लुक में धोती-कुर्ता पहनकर चार्ज लिया, तेलुगु मातृभाषा और हिंदी में फरीटेदार बोलते हैं
Meerut, Meerut | Aug 21, 2026 मेरठ के नए SSP बीवीजीटीएस मूर्ति (बथला बैंकट गंगा तिरुपति सोमशेखर मूर्ति) ने शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजेचार्ज संभाल लिया। हैदराबाद के रहने वाले मूर्ति ट्रेडिशनललुक में नजर आए। वह थोती-कुर्ता पहनकर सर्किट हाउसपहुंचे। एसपी सिटी विनायक गोपाल भॉंसले, एसपी देहात अभिजीत सिंह, एसपी यातायात राजेश कुमार समेत सभी सीओं ने उनका स्वागत किया।