मधेपुरा: बीएनएमयू के कुलपति और पीए पर महिला कर्मी के आरोपों से गहराया विवाद
मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. डॉ. बीएस झा और उनके पीए पर एक महिला संविदा कर्मी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद विवाद गहरा गया है। आरोप लगाने वाली कर्मी को विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेवामुक्त कर दिया है, जबकि मामले में बयान देने वाले सीनेट सदस्य डॉ. सुधांशु शेखर का तबादला वीरपुर कर दिया गया है।