तीही सुरंग में ओएचई कार्य अंतिम चरण में, विद्युतीकरण कार्य ने पकड़ी तेज़ रफ़्तार
रतलाम मंडल में रेल अवसंरचना को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में तीही सुरंग में ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) लगाने का कार्य तीव्र गति से जारी है। सुरंग के बाहरी हिस्से में ओएचई कार्य पूर्ण कर लिया गया है, वहीं सुरंग के अंदर भी लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।
ओएचई कार्य की पूर्णता से संबंधित रेलखंड पर विद्युतीकरण व्यवस्था को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। यह कार्य रेल अवसंरचना के आधुनिकीकरण और अधिक सक्षम रेल परिचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पश्चिम रेलवे | रतलाम मंडल
#IndianRailways #Dhar #tunnel #viral #bharatsarkar
Indore, Indore | Oct 21, 2026