Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
No video available

संस्था वी स्टैंड फ़ॉर ऑल के सुपर संडे कार्यक्रम के विशेष अतिथि सेवानिवृत्त भारतीय सैनिक सतीश दुवे जी द्वारा युवतियों को देशसेवा के लिए प्रोत्साहित किये। #we_stand_for_all #self_defense #chhindwara #armylover

3.6k views | Chhindwara Nagar, Chhindwara | Oct 24, 2021

MORE NEWS

जुन्नारदेव के ग्राम जूनाढाना में आबकारी विभाग की दबिश कार्रवाई

30 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची शराब की गई बरामद, 3 प्रकरण दर्ज
============================================================

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन में एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर.वैद्य के मार्गदर्शन में आज आबकारी वृत्त जुन्नारदेव द्वारा विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम जूनाढाना में दबिश कार्रवाई की गई।
      कार्रवाई के दौरान 30 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची शराब तथा 1500 कि.ग्रा. महुआ लाहन बरामद कर विधिवत नष्ट किया गया। इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत 3 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक एवं वृत्त प्रभारी श्री नरेंद्र नागेश, आबकारी आरक्षक श्री सचिन श्रीवास्तव एवं सुश्री अमृता साहू उपस्थित थे।

जुन्नारदेव के ग्राम जूनाढाना में आबकारी विभाग की दबिश कार्रवाई 30 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची शराब की गई बरामद, 3 प्रकरण दर्ज ============================================================ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन में एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर.वैद्य के मार्गदर्शन में आज आबकारी वृत्त जुन्नारदेव द्वारा विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम जूनाढाना में दबिश कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 30 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची शराब तथा 1500 कि.ग्रा. महुआ लाहन बरामद कर विधिवत नष्ट किया गया। इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत 3 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक एवं वृत्त प्रभारी श्री नरेंद्र नागेश, आबकारी आरक्षक श्री सचिन श्रीवास्तव एवं सुश्री अमृता साहू उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026

सिटी कोतवाली छिंदवाड़ा में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नशा मुक्ति के साथ सर्पदंश बचाव पर भी किया गया जागरूक
==========================================================

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक- 7 प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति एवं मॉडल फ्यूचर कला एवं तकनीकी शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सिटी कोतवाली छिंदवाड़ा में आज "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
      कार्यक्रम का नेतृत्व मॉडल फ्यूचर कला एवं तकनीकी शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती आयशा लोधी ने किया। इस अवसर पर टी-वर्ल्ड मल्टी लैंग्वेज स्कूल के विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इसके बाद सभी उपस्थितजनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
      कार्यक्रम के दूसरे चरण में सर्पदंश (सांप के काटने) से बचाव विषय पर विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में बताया गया कि बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं से बचने के लिए घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखना, झाड़ियों की नियमित सफाई करना, रात्रि में टॉर्च का उपयोग करना, खेतों एवं खुले स्थानों पर कार्य करते समय जूते पहनना तथा सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार कराना अत्यंत आवश्यक है। उपस्थित नागरिकों ने इस विषय पर जागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया।
       कार्यक्रम में मॉडल फ्यूचर कला एवं तकनीकी शिक्षा समिति के कोषाध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल कुरैशी, सदस्य श्रीमती कोशिमा रजक, सह सचिव श्री शैलेंद्र उजवने, समाजसेवी डॉ. मीरा पराड़कर, श्रीमती अलका शुक्ला एवं श्रीमती वंदना भटपगार सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। टी-वर्ल्ड मल्टी लैंग्वेज स्कूल के विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिटी कोतवाली पुलिस का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान एसआई श्री चेतन मर्सकोले, एचसी श्री ओमप्रकाश कांगाली, एचसी श्री रमेश यादव, आरक्षक श्री भास्कर बघेल, श्री जयनारायण सूर्य, महिला आरक्षक सुश्री बेबी उइके, सुश्री शिवानी बघेल तथा सुश्री पूजा बोपचे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
       कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि नशा मुक्ति और सर्पदंश बचाव जैसे जनहित के विषयों पर समाज में निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि एक स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण हो सके।

सिटी कोतवाली छिंदवाड़ा में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित नशा मुक्ति के साथ सर्पदंश बचाव पर भी किया गया जागरूक ========================================================== मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक- 7 प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति एवं मॉडल फ्यूचर कला एवं तकनीकी शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सिटी कोतवाली छिंदवाड़ा में आज "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मॉडल फ्यूचर कला एवं तकनीकी शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती आयशा लोधी ने किया। इस अवसर पर टी-वर्ल्ड मल्टी लैंग्वेज स्कूल के विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इसके बाद सभी उपस्थितजनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दूसरे चरण में सर्पदंश (सांप के काटने) से बचाव विषय पर विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में बताया गया कि बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं से बचने के लिए घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखना, झाड़ियों की नियमित सफाई करना, रात्रि में टॉर्च का उपयोग करना, खेतों एवं खुले स्थानों पर कार्य करते समय जूते पहनना तथा सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार कराना अत्यंत आवश्यक है। उपस्थित नागरिकों ने इस विषय पर जागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में मॉडल फ्यूचर कला एवं तकनीकी शिक्षा समिति के कोषाध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल कुरैशी, सदस्य श्रीमती कोशिमा रजक, सह सचिव श्री शैलेंद्र उजवने, समाजसेवी डॉ. मीरा पराड़कर, श्रीमती अलका शुक्ला एवं श्रीमती वंदना भटपगार सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। टी-वर्ल्ड मल्टी लैंग्वेज स्कूल के विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिटी कोतवाली पुलिस का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान एसआई श्री चेतन मर्सकोले, एचसी श्री ओमप्रकाश कांगाली, एचसी श्री रमेश यादव, आरक्षक श्री भास्कर बघेल, श्री जयनारायण सूर्य, महिला आरक्षक सुश्री बेबी उइके, सुश्री शिवानी बघेल तथा सुश्री पूजा बोपचे की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि नशा मुक्ति और सर्पदंश बचाव जैसे जनहित के विषयों पर समाज में निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि एक स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण हो सके।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026

8वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
==========================================================

राज्य शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत सोमवार को 8वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा परिसर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेनानी श्रीमती निवेदिता गुप्ता (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आधार फाउंडेशन द्वारा किया गया।
      कार्यक्रम में स्पेशली एबल्ड बच्चों ने स्वागत गीत सहित नशामुक्ति विषय पर प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने अपने सशक्त अभिनय के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसमुदाय को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया।
      कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडे उपस्थित थे। उन्होंने समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित अभियान की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं एवं आमजन की सक्रिय सहभागिता से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।
      अभियान के अंतर्गत वाहिनी परिसर में नशामुक्ति विषय पर सेल्फी पॉइंट भी तैयार किया गया तथा पोस्टरों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उप सेनानी श्री अरुण कश्यप, सहायक सेनानी श्री विनेश कुमार बघेल, श्रीमती उषा राय, श्री अनिल राय, क्वार्टर मास्टर श्री संतोष कुमार उइके, सर्वोदय अहिंसा स्वच्छता अभियान के प्रदेश संयोजक श्री दीपकराज जैन, आधार फाउंडेशन के संस्थापक इंजी. श्री महेश किन्थ, संस्था की अध्यक्ष एवं संचालक श्रीमती सरिता पांडे सहित पीटीएस एवं 8वीं वाहिनी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

8वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित ========================================================== राज्य शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत सोमवार को 8वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा परिसर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेनानी श्रीमती निवेदिता गुप्ता (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आधार फाउंडेशन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्पेशली एबल्ड बच्चों ने स्वागत गीत सहित नशामुक्ति विषय पर प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने अपने सशक्त अभिनय के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसमुदाय को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडे उपस्थित थे। उन्होंने समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित अभियान की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं एवं आमजन की सक्रिय सहभागिता से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है। अभियान के अंतर्गत वाहिनी परिसर में नशामुक्ति विषय पर सेल्फी पॉइंट भी तैयार किया गया तथा पोस्टरों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उप सेनानी श्री अरुण कश्यप, सहायक सेनानी श्री विनेश कुमार बघेल, श्रीमती उषा राय, श्री अनिल राय, क्वार्टर मास्टर श्री संतोष कुमार उइके, सर्वोदय अहिंसा स्वच्छता अभियान के प्रदेश संयोजक श्री दीपकराज जैन, आधार फाउंडेशन के संस्थापक इंजी. श्री महेश किन्थ, संस्था की अध्यक्ष एवं संचालक श्रीमती सरिता पांडे सहित पीटीएस एवं 8वीं वाहिनी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026

"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत ग्राम चावलपानी में शासकीय स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों को मानव श्रृंखला तैयार कर नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई।

#NasheSeDooriHaiZaroori2.0 
#NashaMuktBharat 
#नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश #NashaMuktChhindwara 
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP

"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत ग्राम चावलपानी में शासकीय स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों को मानव श्रृंखला तैयार कर नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई। #NasheSeDooriHaiZaroori2.0 #NashaMuktBharat #नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश #NashaMuktChhindwara #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026

शासकीय माध्यमिक कन्या शाला डुंगरिया में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत छात्राओं को दिलाई गई शपथ
=============================================================

"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक कन्या शाला डुंगरिया में आज विशेष जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
      कार्यक्रम में विद्यालय की लगभग 120 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान 'स्वयं सामाजिक कल्याण एवं विकास समिति' की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना माहोरे सहित उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी बर्बादी की ओर ले जाता है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इसके बाद सभी 120 छात्राओं एवं उपस्थित जनों को जीवन में कभी भी नशा न करने तथा दूसरों को भी नशामुक्त रहने के लिए प्रेरित करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
      कार्यक्रम में स्वयं सामाजिक कल्याण एवं विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना माहोरे, शाला प्राचार्या श्रीमती निधि, शिक्षक श्री अहिरवार, श्री रमेश वायकर, श्री सुशील साहू, श्रीमती ममता झरबड़े, श्रीमती सोनम विश्वकर्मा, श्रीमती सुधा पंडोल, श्रीमती स्मिता, श्री सोनकुंवर, प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष श्रीमती सविता सूर्यवंशी, श्री रूपल सूर्यवंशी, श्रीमती बबीता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

शासकीय माध्यमिक कन्या शाला डुंगरिया में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत छात्राओं को दिलाई गई शपथ ============================================================= "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक कन्या शाला डुंगरिया में आज विशेष जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में विद्यालय की लगभग 120 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान 'स्वयं सामाजिक कल्याण एवं विकास समिति' की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना माहोरे सहित उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी बर्बादी की ओर ले जाता है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इसके बाद सभी 120 छात्राओं एवं उपस्थित जनों को जीवन में कभी भी नशा न करने तथा दूसरों को भी नशामुक्त रहने के लिए प्रेरित करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में स्वयं सामाजिक कल्याण एवं विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना माहोरे, शाला प्राचार्या श्रीमती निधि, शिक्षक श्री अहिरवार, श्री रमेश वायकर, श्री सुशील साहू, श्रीमती ममता झरबड़े, श्रीमती सोनम विश्वकर्मा, श्रीमती सुधा पंडोल, श्रीमती स्मिता, श्री सोनकुंवर, प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष श्रीमती सविता सूर्यवंशी, श्री रूपल सूर्यवंशी, श्रीमती बबीता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026

संस्था वी स्टैंड फ़ॉर ऑल के सुपर संडे कार्यक्रम के विशेष अतिथि सेवानिवृत्त भारतीय सैनिक सतीश दुवे जी द्वारा युवतियों को देशसेवा के लिए प्रोत्साहित किये। #we_stand_for_all #self_defense #chhindwara #armylover - Chhindwara Nagar News