सदर: वाराणसी में लगातार दूसरे दिन जर्जर मकान भरभराकर गिरा, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Sadar, Varanasi | Sep 10, 2026 वाराणसी में हो रही बारिश के बीच लगातार दूसरे दिन एक जर्जर मकान भरभरा कर गिर गया। गुरुवार को भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला में मकान गिरने से स्थानीय लोगों में हड़काम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची भेलूपुर थाना क्षेत्र की पुलिस टीम और नगर निगम की टीम मलवा हटाने में जुट गई। पुलिस के अनुसार जर्जर मकान में किसी के न होने से एक बड़ा हादसा टल गया।