चांपा: सारागांव पुलिस ने अफरीद गांव से महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड में
जांजगीर चांपा की सारागांव पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी ज्ञानदास बनवा को अफरीद गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ज्ञानदास बनवा के द्वारा महिला को बेइज्जत करने की नीयत से छेड़छाड़ किया. पीड़िता ने आवाज लगाई तब ज्ञानदास बनवा मौके से फरार हो गया.