प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक -25 जून 2026
*शा.लॉ कॉलेज में जनभागीदारी समिति द्वारा विभिन्न मदों में की गई 6962 ₹ की फीस वृद्धि के खिलाफ... छात्र संगठन AIDSO का प्रतिनिधिमंडल गया मिलने, जिला कलेक्टर साहब का देखा असंवेदनशील रवैया*।
अशोकनगर - लॉ कॉलेज में जनभागीदारी समिति के द्वारा की गई ₹6962 की फीस बृद्धि के खिलाफ ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ओर्गनाईजेशन (AIDSO) ने विरोध कर जिला कलेक्टेर को दिया ज्ञापन। ज्ञापन के माध्यम से नेहरू पीजी कॉलेज इकाई सचिव शिशुपाल ने बताया की अभी वर्तमान मे लॉ कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया चल रही हैं, लेकिन इस सत्र - 2026-27 में शासकीय लॉ कॉलेज की जनभागीदारी समिति द्वारा विभिन्न मदों में ₹6962 की भारी फीस वृद्धि की गई है। सत्र 2023 - 24 में लॉ कॉलेज की फीस ₹ 5349 थी। सत्र - 2026 - 27 में फीस में वृद्धि कर के ₹12311 कर दी गई है। आगे कहा लॉ कॉलेज में की गई यह फीस वृद्धि छात्र विरोधी एवं शिक्षा विरोधी कदम है। सरकारी शिक्षण संस्थानों का उद्देश्य छात्रों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना होना चाहिए, किंतु जनभागीदारी के नाम पर लगातार फीस बढ़ाकर शिक्षा को आम विद्यार्थियों की पहुंच से दूर किया जा रहा है। अधिकांश छात्र निम्न-मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं। ऐसे परिवारों के लिए हजारों रुपये की अतिरिक्त फीस का भार उठाना संभव नहीं है।
लॉ में सीट संकुचन की नीति के कारण बमुश्किल प्रवेश मिल पाता है लेकिन फीस वृद्धि हो जाने के कारण जो छात्र पढ़ना चाहते हैं वह पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। आगे उन्होंने बताया कि 16 जून को भी ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर साहब को अवगत कराया था लेकिन अभी तक उस पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, जिससे संगठन का प्रतिनिधिमंडल जिलाधीश महोदय से मिलने गया। तो उनका असंवेदनशील रवैया देखने में मिल। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक समस्या है और इसको मैं नहीं सुन सकता यदि आपकी कोई व्यक्तिगत समस्या हो तो बताएं, फीस वृद्धि को लेकर कलेक्टर साहब का कहना है। की एलएलबी में अगर फीस वृद्धि हुई है तो जो छात्र फीस नहीं भर सकते वह अन्य कोई विषय में एडमिशन लें। जिसमें फीस कम है, वह कोर्स करें। उन्होंने कहा कि कलेक्टर साहब को इस तरीके से छात्रों के प्रति असंवेदनशील नहीं होना चाहिए बल्कि छात्र हित में अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्णय लेना चाहिए।
वहीं एक ओर जहां सरकार सब पढ़ें सब बढ़ें जैसे लोक लुभावने नारे देती है वहीं दूसरी ओर लागतार सरकारी कॉलेजों में फीस वृद्धि करके छात्रों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। विभिन्न मदों के नाम पर ₹ 6962 की वृद्धि पूरी तरह अनुचित है। इससे छात्र आर्थिक कारणों से अपनी पढ़ाई छोड़ने को मजबूर होंगे। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने चेतावनी देते हुए बताया कि यदि प्रशासन शीघ्र ही फीस वृद्धि पर रोक नहीं लगाता तो छात्र आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशाशन की होगी।
ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगे की गईं_
1.लॉ कॉलेज में जनभागीदारी समिति द्वारा विभिन्न मदों में की गई ₹6962 की फीस वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए,
2.छात्रों से लिए जाने वाले अतिरिक्त शुल्कों की जांच कर उन्हें तुरंत रोक लगाएं,
3. जन भागीदारी फंड में पारदर्शिता लाई जाए,
4. लॉ कॉलेज में शैक्षणिक_ गैर शैक्षणिक स्टाफ की स्थाई भर्ती की जाए।
द्वारा
शिशुपाल (कॉलेज सचिव)
7566520240
#AIDSO नेहरू पीजी कॉलेज इकाई, अशोक नगर