देवास में साइबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस द्वारा 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्थानीय कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए। नाटक के माध्यम से अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी और पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने तथा संदिग्ध कॉल और मैसेज से सतर्क रहने का संदेश दिया गया। टीआई शशिकांत चौरसिया ने बताया कि अभियान का उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है, ताकि लोग सतर्क रहकर डिजिटल ठगी का शिकार होने से बच सकें।