सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में किच्छा में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। पुरानी गल्ला मंडी स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा से शुरू हुआ नगर कीर्तन नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ आवास विकास पहुंचा और वापस गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और गुरु का लंगर लगाकर नगर कीर्तन का स्वागत किया।