तारानगर: बुचावास गांव पिछले एक साल से पेयजल के लिए तरस रहा, टैंकर पर खर्चने पड़ रहे ₹2000, ग्रामीणों ने XEN को सौंपा ज्ञापन
तहसील तारानगर के ग्राम बुचावास में पिछले एक साल से पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को ज्ञापन सौंपकर पेयजल समस्या के समाधान की मांग की।पानी की कमी के चलते ग्रामीणों को तारानगर से ₹2000 खर्च कर टैंकर मंगवाना पड़ रहा है, मगर गरीब कहा से दे?