सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के चौहान का पूरा में जमीन के विवाद को लेकर गाली-गलौज व हाथ तोड़ने का आरोप, की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के चौहान का पूरा किरांव निवासी धर्मराज पुत्र स्व.सालिक राम छुट्टा जानवरों से खेती बचाने हेतु खेत के चारों तरफ बांस लगा रखा है। शुक्रवार की दोपहर वीडियो बनाने का विरोध करने पर गांव के कुछ लोग गाली गुप्ता देने लगे और हांथ पैर तोड़ने की धमकी दी। शोर सुनकर आस पास लोगों को आता देख भाग निकले। पीड़ित ने स्थानीय थाने में तहरीर दी।