इटाढ़ी: खतिबा ठोरा पुल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर का 18वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
Itarhi, Buxar | Jul 7, 2026 खतिबा ठोरा पुल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर का 18वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नंदलाल पाठक के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान बजरंगबली की पूजा-अर्चना की। वार्षिकोत्सव की शुरुआत पंडित गंगाधर दुबे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण किया गया।