बक्सर: बक्सर एसडीएम ने सभी राजनीतिक दलों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में की बैठक
Buxar, Buxar | May 28, 2025 सदर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सभी राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष / प्रखंड अध्यक्ष/ सचिव की बैठक बुधवार को कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई. जहां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत रूप से चर्चा की गई. जिसमें बक्सर अनुमंडल के 200-बक्सर एवं 202-राजपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान प्रतिशत को ले चर्चा की.