हुज़ूर: भोपाल में जल्द दौड़ेंगी 25 ई-बसें, मेयर और एमआईसी मेंबर ने चार्जिंग डिपो पहुंचकर बस का ट्रायल सफर किया
Huzur, Bhopal | Jul 17, 2026 भोपाल की सड़कों पर जल्द ही 25 ई- बसें दौड़ेंगी। इसका किराया, शेड्यूल और रूट तय किया जा रहा है। शुक्रवार को मेयर मालती राय, एमआईसी मेंबर मनोज राठौर समेत जिम्मेदार अधिकारी चार्जिंग डिपो पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ बसें देखीं, बल्कि उनमें बैठकर सफर भी किया।