पातेपुर: एसपी विक्रम सिहाग ने किया बलिगांव थाने का वार्षिक निरीक्षण, एसएचओ व अन्य पदाधिकारियों को दिए कई निर्देश
वैशाली SP विक्रम सिहाग ने शनिवार की शाम 6 बजे के करीब बलिगांव थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान SP ने थाना परिसर, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की प्रगति, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, वाहन एवं संचार व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं का गहन समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने परिसर की स्वच्छता व्यवस्था एवं पंजीयों का संधारण को लेकर SHO की सराहना की।