सामरी कुसमी: कुसमी में विकास की नई सुबह, करोड़ों के कार्यों का हुआ श्रीगणेश
कुसमी सामरी शुक्रवार नगर पंचायत कुसमी में विकास की रफ्तार को नया आयाम देते हुए सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने 2 करोड़ 60 लाख 15 हजार रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। नगर पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। भूमिपूजन के तहत अधोसंरचना मद का कार्य