परिहार: सीमा पर SSB की कार्रवाई, 39 लीटर नेपाली शराब के साथ 2 लोग गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ 51वीं बटालियन SSB की कार्रवाई में गुरुवार को दो अलग-अलग जगहों से 39 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई। BOP गोरहारी की टीम ने सीमा स्तंभ 312/15 के पास बाइक सवार युवक से 27 लीटर शराब पकड़ी। बाइक भी जब्त की गई। दूसरी कार्रवाई BOP कान्हवा की टीम ने सीमा स्तंभ 313/2 के पास की, जहां साइकिल सवार से 12 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई। दोन