जतारा: 45° की तपिश बनी आफत! जतारा कॉलेज में पेपर देने पहुंची छात्रा पानी न मिलने से हुई बेहोश, अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के जतारा कॉलेज में भीषण गर्मी और अव्यवस्थाओं के बीच एक छात्रा परीक्षा देने पहुंची, लेकिन कॉलेज परिसर में पानी की व्यवस्था न होने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि तेज गर्मी और लू के चलते छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।