लोहरदगा: अंजुमन इस्लामिया व सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी का प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त व एसपी सहित अन्य शीर्ष पदाधिकारियों से मिला
अध्यक्ष अब्दुल रउफ अंसारी, सचिव शाहिद अहमद बेलू के नेतृत्व में अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा व सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को लोहरदगा के उपायुक्त डॉ ताराचंद, पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी, सिविल सर्जन डॉ शंभू नाथ चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य से मिले । इसकी सूचना अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष ने मंगलवार देर शाम 7:30 बजे दी।