लोहरदगा: लोहरदगा पेंशनर भवन में पेंशनरों की बैठक, झारखंड सरकार से स्थायी कोषागार पदाधिकारी की नियुक्ति की मांग
लोहरदगा जिला पेंशनर समाज की मासिक बैठक मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे पेंशनर भवन में समाज की अध्यक्ष देवमनी कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भारत सरकार द्वारा पेंशनरों से जुड़ी योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी विस्तार से साझा की गई।