लोहरदगा: भक्सो कोयल नदी के पास सड़क निर्माण कार्य अधर में, BJYM जिलाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार ने डीसी से कार्रवाई की मांग की
लोहरदगा सदर प्रखंड के भक्सो कोयल नदी के पास पिछले कई महीनों से अधर में लटके सड़क निर्माण कार्य को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि निर्माण के लिए गड्ढा खोदने के बाद सड़क की चौड़ाई कम कर दी गई है।