लोहरदगा: छोट चोरगांई में हैरान करने वाली घटना, दो भाइयों की लड़ाई में दंपति पर जानलेवा हमला
बगडू थाना क्षेत्र के छोट चोरगांई में खुदराज ने इन दोनों भाइयों, जुगेशर उरांव और कुंवर उरांव, को आपस में लड़ने से मना किया था, जिसके बाद वे भड़क गए और अपने दोस्त मोहन लोहरा के साथ मिलकर खुदराज और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। इस हमले में खुदराज की पत्नी के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। दो अभियुक्त को मंगलवार देर शाम 8:00 बजे बगडू थाना लाकर पूछताछ जारी।