लोहरदगा भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव के नेतृत्व में मंगलवार शाम 4:15 बजे पावरगंज चौक पर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान मनीर उरांव ने राज्य सरकार और हेमंत सोरेन पर आदिवासी समाज के खिलाफ लगातार हो रहे अन्याय और दमन की नीतियों को लेकर कड़ी टिप्पणी की।