बीकानेर: जिला कलेक्टर निशांत जैन ने पदभार ग्रहण करने के बाद कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया, कार्यप्रणाली सुधार के दिए निर्देश
जिला कलेक्टर निशांत जैन ने पदभार संभालने के बाद गुरुवार को कलक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का फीडबैक लिया। उन्होंने निजी सचिव, विधि, विकास, न्याय, सामान्य एवं आवक-जावक शाखा सहित कई विभागों का जायजा लिया। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर प्रशासन एवं नगर, जिला रसद अधिकारी और सहायक निदेशक लोक सेवाएं के कार्यालय भी देखे। कलेक्टर ने जिला स्तरीय न