रॉबर्ट्सगंज: जिलाधिकारी ने ईको प्वाइंट का किया औचक निरीक्षण, मरम्मत व निर्माण को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शनिवार दोपहर 12 बजे पर्यटन विकास के मद्देनजर इंको प्वाइंट का स्थलीय निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इंको प्वाइंट पर हो रहे निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी ली, तो मौके पर निर्माण व मरम्मत का कार्य नहीं हो रहा था, जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियन्ता आर0ई0डी0 को फटकारा।