रॉबर्ट्सगंज: एआरटीओ ऑफिस में 22 सेवाएं हुईं फेसलेस, लाइसेंस बनवाने समेत कई सुविधाएं अब ऑनलाइन
सोनभद्र में परिवहन विभाग की 22 सेवाएं फेसलेस कर दी गई है। अब इन सुविधाओं के लिए आवेदक को एआरटीओ कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सभी सेवाएं सारथी पोर्टल पर उपलब्ध हैं। जल्द ही कई और सुविधाएं भी ऑनलाइन मिलने लगेगी। एआरटीओ प्रशासन धनवीर यादव शुक्रवार दोपहर एक बजे बताया कि सारथी पोर्टल की 22 सुविधाएं ऑनलाइन हो गई है।