रॉबर्ट्सगंज: जिला उद्यान अधिकारी सोनभद्र ने बताया, PMFME योजना में सोनभद्र ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थान
जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे बताया कि सोनभद्र ने ,PMFME योजना मे,प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना(pmfme) के तहत सोनभद्र ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है,वर्ष 2024-25 में PMFME योजना में शासन की 18 नवम्बर को जारी की गई रैंकिंग में पहला स्थान आया है ।