रॉबर्ट्सगंज: सुकृत क्षेत्र में 11 गौवंश से भरा वाहन बरामद, 2 पशु तस्कर किए गए गिरफ्तार
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 11 गौवंश से भरे वाहन को बरामद किया,पुलिस ने दो गौ तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। शुक्रवार शाम चार बजे पुलिस ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि घोरावल से पशुओं से भरी एक मैजिक गाड़ी सुकृत से होकर जाएगी गुरुवार सुबह गाड़ी में भरे हुए 11 गौवंश बरामद किया।