रॉबर्ट्सगंज: चतरा ब्लाक के पकरहट गांव के लोगों ने प्लास्टिक कलेक्शन के लिए घरों और सार्वजनिक स्थानों पर बोरी टांगने का निर्णय लिया
चतरा ब्लाक के पकरहट गांव में लोगो ने प्लास्टिक कलेक्शन के लिए शनिवार सुबह 7 बजे घरों के साथ साथ सार्वजनिक स्थानो पर बोरी टांग कर अभियान की शुरुआत किया। जनपद में प्लास्टिक फ्री ग्राम पंचायत के लिए चयनित 61 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक एवं सफाई कर्मियों को प्रशिक्षण देने के उपरांत गांव में बैठक कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।