मीरगंज: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मढी़नाथ जंगल की झाड़ियों में मिला एक युवक का शव
मढ़ीनाथ जंगल की झाड़ियों में एक युवक का शव बोरे से बरामद हुआ है। मृतक युवक बदायूं निवासी है। दरअसल, 2 अप्रैल से युवक लापता था। परिजनों ने जनपद बदायूं के सिविल लाइंस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।