मीरगंज: संजरपुर की रहने वाली एक महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
ग्राम संजरपुर की रेखा ने पुलिस को तहरीर दी है। महिला के ससुराल वाले महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं और गंदी-गंदी गालियां देते हैं। महिला ने गालियों का विरोध किया तो पति वीरेंद्र, हरीश कुमार, पौतम, कुंवरसेन, ने महिला के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत महिला ने थाना पुलिस से की है।