मीरगंज: ग्राम सिमरावा में दबंगों ने एक व्यक्ति के 175 पॉपुलर के पेड़ काटे, पूछने पर की मारपीट; 3 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
सिमरावा निवासी कमरुद्दीन ने बताया कि 25 मार्च की रात दबंगों ने उसके 175 पॉपुलर के पेड़ काट लिए। जब वह पेड़ काटने के बारे में पूछने गया तो दबंग सलीम, शाहिद खां व रमेश ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट कर दी। पुलिस ने 3 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।