मीरगंज: मीरगंज के शिशमखेड़ा गांव में जानवरों के लिए खेत में लगाए गए तारों की चपेट में आकर एक बच्चा हुआ घायल, जिला अस्पताल भर्ती
शिशमखेड़ा गांव का रहने वाला 7 वर्षीय बच्चा खेत में लगे तारों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको एंबुलेंस की मदद से मीरगंज के सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालात नाजुक होने के कारण उसको बरेली के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है।