मीरगंज: मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया कल्याणपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को दबंगों ने घर में घुसकर पीटा रिपोर्ट दर्ज
ग्राम नगरिया कल्याणपुर के रहने वाले बच्चू सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। दबंग चेतन पुरी और एक अज्ञात उसके घर पर आकर गाली गलौज करने लगे पीड़ित ने घर का दरवाजा खोला तो दबंगों ने पीड़ित के साथ घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित की पत्नी पीड़ित को बचाने आई तो दबंगों ने उसकी पत्नी को भी बेहरमी से पिटा। जिसकी शिकायत व्यक्ति ने थाना पुलिस से की है।