जमुई: सिकंदरा के पूर्व विधायक रामेश्वर पासवान का निधन, 8 बार सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से रहे विधायक
Jamui, Jamui | Apr 29, 2026 जिले की राजनीति को गहरा आघात पहुंचाते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान का बुधवार 10 बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से सिकंदरा विधानसभा सहित पूरे बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है। वे एक ऐसे जननेता थे, जिन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में जनता के बीच गहरी पकड़ बनाई और विकास कार्यों के जरिए खास पहचान स्थापित की।