गोबिंदपुर राजनगर: मूसलाधार बारिश में भी नहीं थमा फुटबॉल का रोमांच, बूढ़ी सिरिंग में उमड़ा दर्शकों का सैलाब
राजनगर प्रखंड के बान्दु पंचायत अंतर्गत बूढ़ी सिरिंग गांव स्थित फुटबॉल मैदान में NSBC बूढ़ी सिरिंग के तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ खेलप्रेमियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खास बात यह रही कि मैच के दौरान मूसलाधार बारिश शुरू होने के बावजूद फुटबॉल का रोमांच नहीं थमा। खिला