मांट: विधुत तार चोर गिरोह के पांच सदस्य नोहझील क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए, एक के पैर में लगी गोली
Mat, Mathura | Aug 9, 2026 मथुरा। थाना नौहझील पुलिस, एंटी थेफ्ट और एंटी रिवॉर्डेड टीम की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार देर रात सरकारी विद्युत खंभों से तार चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, अहमदपुर-कोलाहार कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की अशोक लीलैंड लोडर गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया