शिवहर: मंडल कारा शिवहर में गृह रक्षक की अचानक बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में इलाज दौरान हुई मौत
मंडल कारा शिवहर में ड्यूटी पर तैनात गृह रक्षक श्रीराम मिश्र की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उसे सदर अस्पताल शिवहर में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. गृह रक्षक तरियानी थाना क्षेत्र के किशुनपुर नरवारा गांव का रहने वाला था. मृतक गृह रक्षक श्रीराम मिश्र का पुत्र यशवंत कुमार मिश्रा के बयान पर नगर थाना में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है।