सहसवान: सहसवान के विल्सन गंज में मुन्नालाल चौराहे के पास स्कूटी चालक से अभद्रता करने वाला सिपाही हुआ लाइन हाजिर
थाना सहसवान क्षेत्रान्तर्गत बिलसनगंज चौराहा पर तैनात पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु जाम खुलवाने का कार्य कर रहे थे । इसी दौरान जाम में फंसे एक स्कूटी चालक द्वारा जाम को जल्दी खुलवाने के लिए कहा गया,जिस बात को लेकर स्कूटी चालक एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के मध्य कहासुनी हो गई थी, पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया गया है।