जेवर: रंहेरा गांव में जेवर एयरपोर्ट के तृतीय चरण से प्रभावित ग्रामीणों ने यमुना विकास प्राधिकरण के खिलाफ किया प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा के रंहेरा गांव में शनिवार को जेवर एयरपोर्ट के तृतीय चरण से प्रभावित ग्रामीणों ने यमुना विकास प्राधिकरण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उनकी जमीनों का अधिग्रहण करने के बाद इतने वर्ष बीतने पर भी विस्थापन की कोई भी व्यवस्था नहीं की है, जिसकी वजह से उनका जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है।